नोबेल 2017 की सूची

नोबेल पुरस्कार विजेता 2017: सम्पूर्ण सूची

अक्टूबर महीने में नोबेल पुरस्‍कार 2017 के विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है। इस पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन के एल्फ्रेड नोबेल के नाम पर 1895 में की गई थी। उन्‍होंने डायनामाइट का आविष्‍कार किया था। नोबेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के साथ-साथ अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए दुनिया के सर्वोच्‍च सम्‍मान दिए जाते हैं।

सभी विजेताओं को 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2017 में सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार पाने वाले देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर जर्मनी है और इसके बाद ब्रिटेन तथा फ्रांस का स्थान आता है।

नोबेल पुरस्कार 2017:

फिजियोलॉजी या चिकित्सा:

मानव शारीर की आंतरिक जैविक घड़ी (बायोलॉजिकल क्लॉक) विषय पर किए गए शोध के लिए अमेरिका के वैज्ञानिकों जेफरी सी हॉल, माइकल रोजबाश और माइकल डब्ल्यू.यंग को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बॉयलोजिकल क्लॉक को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है।

सर्वप्रथम 1901 में जर्मन फिजियोलॉजिस्ट एमिल वॉन बेहरिंग को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें:

भौतिक विज्ञान:

लीगो (लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी) डिटेक्टर में निर्णायक योगदान और गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अवलोकन के लिए रेनर वीस (जर्मनी), बैरी सी. बरिश (अमेरिका) और किप एस थोरने (अमेरिका) को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें:

रसायन विज्ञान:

बॉयोमालीक्यूल्स के सोल्यूशन के उच्च संकल्प संरचना निर्धारण के लिए क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी विकसित करने के लिए जैक्स डोबोकेट (स्विटजरलैंड), जोचिम फ्रैंक (जर्मनी) और रिचर्ड हेंडरसन (स्कॉटलैंड) को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें:

साहित्य:

जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशीगुरो को वर्ष 2017 का साहित्य का नोबेल दिया जाएगा। आठ किताबें लिख चुके इशीगुरो ने ‘रीमेंश ऑफ द डे’ से वैश्विक स्तर पर ख्याति अर्जित की थी। इस उपन्यास पर हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। उन्हें वर्ष 1989 में बुकर अवार्ड से नवाजा गया था।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें:

शांति:

एंटी न्यूक्लियर अभियान चलाने वाली संस्था आईसीएएन (ICAN) को वर्ष 2017 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नॉर्वे की नोबेल कमेटी के मुताबिक, आईसीएएन को 2017 का शांति के नोबेल पुरस्कार दुनिया में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बाद भयावह परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए उसके प्रयासों की वजह से दिया गया है।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें:

अर्थशास्त्र:

अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर को वर्ष 2017 के लिए अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। 72 वर्षीय थेलर को ‘व्यावहारिक अर्थशास्त्र में योगदान’ के लिए दिया गया है।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें:

नोबेल पुरस्कार के बारे में जानने योग्य प्रमुख तथ्य:

नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडिश उद्योगपति और वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी जिन्होंने 1866 में डायनामाइट का आविष्कार किया था।अब तक केवल 2 महिलाओं को भौतिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।अब तक 4 महिलाओं को रसायन विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।फ्रेडरिक सेंगर को 1958 में और 1980 में दो बार  रसायन विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।35 साल की आयु में सबसे कम उम्र के रसायन शास्त्र पुरस्कार विजेता, फ्रेडरिक जलोियट थे, जिन्हें 1935 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।फिजियोलॉजी या चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार कारोलिंसका इंस्टिट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली द्वारा दिया जाता है।नोबेल शांति पुरस्कार को पांच व्यक्तियों की एक समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है जिन्हें नॉर्वेजियन स्टॉर्टिंग (नॉर्वे की संसद) द्वारा चुना जाता है।शांति पुरस्कार विजेता, ले डुक थो, ने नोबेल शांति पुरस्कार लेने से मना कर दिया था।अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1969 में हुयी थी।नोबेल पुरस्कार केवल जीवित लोगों को ही दिया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सामाजिक शोध का अर्थ, उद्देश्य एवं चरण

चिंतन एवं विकास

मध्य प्रदेश एक नजर में